कमरख (स्टार फ्रूट) खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, अक्सर होने वाले कई रोग होते हैं दूर

कमरख (स्टार फ्रूट) खाने से मिलते हैं ये कमाल के फायदे, अक्सर होने वाले कई रोग होते हैं दूर

सेहतराग टीम

कमरख यानी स्टार फ्रूट के बारे में बहुत कम लोग ही जानते होंगे और ना ही इसे खाया होगा। लेकिन अगर गांव में रहते होंगे तो शायद इसके बारे में जानते होंगे और इसे खाया भी होगा। आयुर्वेद के अनुसार कमरख फल सेहत के लिए बहुत फायदेमंद माना जाता है। यही नहीं आयुर्वेद में कमरख को औषधि की तरह इस्तेमाल किया जाता है। कमरख खट्टा और मीठा दोनों प्रकार का होता है। मीठा कमरख बंगाल की तरफ पाया जाता है। कमरख का साग, चटनी, अचार, शरबत बनाया जाता है। इसे सीधे कच्चा भी खाया जा सकता है। आइए स्वाद में खट्टे और मीठे कमरख फल के फायदों के बारे में जानते हैं। साथ ही इसके नुकसान के बारे में जानते हैं।

पढ़ें- इम्यूनिटी को मजबूत करता है आंवले का जूस, जानिए 6 स्वास्थ्य लाभ

कमरख के पोषक तत्त्व (Kamrakh or Star Fruits Nutritional Elements in Hindi):

प्रोटीन

विटामिन ए

आयरन

सोडियम

कैलोरी

कार्बोहाइड्रेट

फाइबर

शुगर

कमरख के फायदे (Benefits of Kamrakh (Star Fruit) in Hindi):

त्वचा के लिए फायदेमंद

कमरख त्वचा के रोग जैसे एक्जिमा, घमोरियां, लाल चकत्ते, दाद, खुजली, झुर्रियां आदि को दूर करता है। स्टार फल में एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो त्वचा को इन परेशानियों से दूर रखते हैं। स्टार फ्रूट में विटामिन सी भी भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो चेहरे पर चमक लाता है।

वजन कम करने में फायदेमंद

कमरख में फाइबर पाया जाता है। फाइबर भोजन को धीरे-धीरे पचाता है। जब खाना धीरे-धीरे पचेगा तो आपको भूख जल्दी नहीं लगेगी। इस लिहाज से कमरख फल वजन कम करने में मदद करता है।

हड्डियों को दें मजबूती

कमरख स्टार फ्रूट में कैल्शियम, फास्फोरस, मैग्नीशियम और जस्ता जैसे पोषक तत्त्व होते हैं, जो हड्डियों को स्वस्थ रखते हैं। यह सभी गुण शरीर के जोड़ों के लिए बहुत फायदेमंद हैं।

बालों में मददगार कमरख

कमरख में जिंक और विटामिन बी पाया जाता है। ये दोनों ही गुण बालों के विकास के लिए अच्छे होते है। तो वहीं कमरख खाने से बालों की रूसी की समस्या छूमंतर हो जाती है। विटामिन बी ग्रुप के खाद्य पदार्थ बालों के लिए अच्छे होते हैं।

कब्ज को रखें दूर

गर्मी के मौसम में कब्ज की शिकायत बढ़ जाती है। खाना ठीक से पचता नहीं है। तो वहीं इस मौसम में पेट संबंधी कई विकार हो जाते हैं। कमरख इन सभी विकारों को दूर करता है। कमरख में फाइबर भरपूर मात्रा में होता है। यह फाइबर खाने के पचाने में मदद करता है। साथ ही पेट की अन्य समस्याओं को खत्म करता है।

बवासीर में मददगार

गर्मियों में लोगों को बवासीर की दिक्कत होने लगती है। तो वहीं, उल्टी, दस्त जैसी दिक्कतें भी होने लगती हैं। यह सभी समस्याएं कमरख के प्रयोग से कम होती हैं। ध्यान रहे कि दिन में 100 से 200 ग्राम से ज्यादा न खाएं।

सांस संबंधी रोगों को करे दूर

स्टार फल में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट्स सांस संबंधी परेशानियां जैसे अस्थमा वगैरह में मदद करते हैं। जिन लोगों को सांस संबंधी रोग हैं उन्हें दिन में एक कमरख खा लेना चाहिए।

कमजोरी करें दूर

कमरख में इतने पोषक तत्त्व हैं कि यह बुखार जैसी परेशानियों को भी दूर रखता है। तो वहीं, शरीर में आने वाली कमजोरी को भी ठीक करता है। खट्टे कमरख की खटास आपके भीतर ऊर्जा भरती है जिससे कमजोरी दूर हो जाती है।

कमरख के नुकसान (Side Effects of Etar Fruit in Hindi):

  • जिन लोगों को किडनी की दिक्कत है वे स्टार फ्रूट का सेवन न करें। इसमें कुछ ऐसे योगिक होते हैं जो किडनी रोगियों को दिक्कत कर सकते है।
  • कमरख में सोडियम होता है। यह सोडियम हाई बीपी वालों को दिक्कत कर सकता है। सोडियम की अधिक मात्री ब्लड प्रेशर की परेशानी को बढ़ा देती है।
  • कमरख में मौजूद फाइबर पेट फूलन की समस्या को बढ़ा सकता है।

इसे भी पढ़ें-

डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद लाभकारी है ये फल, होते हैं कमाल के फायदे

जानिए, महामारी ने स्वास्थ्य के लिए कितना बदला लोगों का नजरिया?

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।